Fake Loan App List: घर बैठे आकर्षक लोन देेने वाले फर्जी एप्प के चक्कर से बचें, RBI ने जारी किया फर्जी एप्प्स की नई लिस्ट?

Fake Loan App List: क्या आपको लोन की जरुरत है और जल्द से जल्द लोन की जरुरत है तो हममे से बहुत सारे लोग सोचते है की किसी लोन देने वाले ऐप से लोन ले लिया जाए क्योंकी इनसे लोन आपको बैंक के तुलना में काफी जल्दी मिल जाता हैं.

बहुत बार लोगो का CIBIL Score खराब होता है या उनके पास अधिक डॉक्यूमेंट नहीं होते हैं, जिनके आधार पर वह लोन ले सके।

जिनसे वह किसी भी लोन देने वाले ऐप की जांच प्रताल किए बिना ही लोन ले लेते हैं. ऐसे में आप बड़ी समस्या में फस सकते हैं।

भारत में ऐसे कई सारे Fake Loan App हैं, जो की भले ही आपको सस्ता लोन दे दे लेकिन बाद में वह आपको परेसान करके और बहुत गलत गलत चीजे करके आपसे अधिक पैसे की मांग करती है और इसमें कई भारतीय भी फंस रहे हैं।

ऐसे में आपको किसी भी ऑनलाइन लोन देने वाली ऐप से लोन लेने से पहले आपको ऐप के बारे में अच्छे से जांच प्रताल कर लेनी चाहिए। आज के इस लेख में हम ऐसे बहुत सारे Fake Loan App के बारे में जानेंगे।

जो की कम डॉक्यूमेंट और खराब CIBIL Score पर लोन देने के बाद Customer को बहुत परेसान करती है और अधिक पैसे की डिमांड करती हैं। चलिए इसके बारे में एक एक करके अच्छे से समझते हैं।

यह भी पढ़ें:

Phone Pe Se Loan Kaise Le: मुझे PhonePe पर कैसे लोन मिल सकता है?

SBI Se Loan Kaise Le: भारतीय स्टेट बैंक से तुरंत ₹8 लाख तक का लोन ले, बिना कोई कागजात के

Fake Loan Apps क्या होते हैं?

Fake Loan Apps ऐसी तरह की मोबाइल Application होती हैं जो लोगों को Loan देने का वायदा करती हैं, हाल ही में यह एप्लीकेशन कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय हो रही हैं क्योंकि इनके जरिए लोन लेने की प्रक्रिया बहुत ही आसान हो गई है।

यह Fake Apps लोगों को बिना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के Loan प्रदान कर देती हैं, हालांकि इस तरह की एप्स वैध नहीं होती हैं और इनसे लोगों के डाटा को बहुत ही अधिक खतरा होता  हैं।

ज्यादातर Fake Apps को इसी तरह डिजाइन किया जाता है कि वह बिल्कुल असली प्लेटफॉर्म की तरह लगे और लोगों को चूना लगा सके।

Fake Apps ज्यादातर उन लोगों को निशाना बनाने की कोशिश करती हैं जिन्हें लोन की सख्त आवश्यकता होती है, इन एप्स में आपको कई शानदार ऑफर्स भी देखने को मिलते हैं 

लेकिन सच्चाई तो यह है कि ये Fake Apps लोगों को सिर्फ लूटने का कार्य करती हैं, ऐसे में लोन लेने के लिए आपको सिर्फ जेनुइन एप्स का ही प्रयोग करना चाहिए।

Fake Loan Apps List 2023

RBI के द्वारा कुछ Fake Loan Apps की सूची जारी की गई है, अगर आपको लोन की आवश्यकता है तो आपको निम्नलिखित एप्स से भूलकर भी लोन नहीं लेना है-

  • Rupees King
  • Fast Rupey
  • Infinity kola app
  • Money trep
  • Rupeed King
  • Fast Cash
  • Credit wallet
  • Cash pockets
  • Caesh Cola
  • Easy Credit Loan
  • Hello rupees
  • Star Loan
  • Cash lion
  • Small credits
  • Quick credit
  • Star Loan
  • Ok rupees loan
  • Lucky wallet
  • Quick cash
  • Tap credit
  • In cash
  • Credit finch
  • Mastermelon
  • Cash era
  • Credit day
  • Indian loan
  • Micredit
  • Play cash
  • Coco cash
  • Go to cash App
  • Cash today
  • Smile loan
  • Panda rupees और
  • Rupee plus आदि।

Fake Loan Apps काम कैसे करते हैं?

Market में आपको जितने भी Genuine Loan Apps देखने को मिलते हैं Fake Loan Apps ठीक उन्हीं की तरह कार्य करते हैं।

इनको बिलकुल Genuine Apps की तरह ही डिजाइन किया जाता है कि देखने में यह रियल एप्स लगें, हाल ही के समय में तो Fake Loan Apps की संख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है।

इन एप्स का प्रमुख लक्ष्य लोगों के पैसे ऐंठना होता है, यह एप्स अलग-अलग तरीकों से कार्य करती हैं जैसे कि-

  • आमतौर पर Fake Loan Apps लोगों के बैंक अकाउंट नंबर और क्रेडिट कार्ड का उपयोग अनअथोराइज्ड ट्रांजेक्शन के लिए करती हैं।
  • अगर आप Fake Loan Apps को गलती से भी अपनी जानकारी शेयर कर देते हैं तो इन एप्स के द्वारा आपकी जानकारी का उपयोग पैसे ऐंठने के लिए किया जा सकता है।
  • ज्यादातर Fake Loan Apps अपनी पहचान को छुपाने के लिए नाम, डोमेन और अपना स्वरूप बदलते रहते हैं।
  • एक बार अगर कोई व्यक्ति इनका शिकार हो जाता है तो उसके बाद यह Fake Loan Apps उसकी नजरों के सामने से गायब हो जाते हैं।
  • Fake Loan Apps लोगों को Loan देने का दावा करते हैं और उनसे प्रीपेमेंट के तौर पर पैसे मांगते हैं, उसके बाद गायब हो जाते हैं, कुछ एप्स प्री पेमेंट की बजाय लोगों से उनका व्यक्तिगत या वित्तीय डाटा जमा कराती हैं।
  • आमतौर पर जब किसी व्यक्ति को पैसों की आवश्यकता होती है तो वह मार्केट में मौजूद अलग-अलग Loan Apps खोजने लगता है और तभी वह Fake Loan Apps का शिकार हो जाता है।

Fake Loan Apps इतने खतरनाक क्यों हैं?

अगर आप Fake Loan Apps का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है 

कि Fake Loan Apps को खासतौर पर लोगों के पैसे लूटने के लिए ही बनाया जाता है, इन एप्स का प्रमुख लक्ष्य होता है लोगों के साथ धोखधड़ी करना।

और साथ ही में लोगों की निजी और वित्तीय जानकारी चुराना, लोन देने ने नाम पर पैसे लूटना आदि, आपको बता दें कि आज के समय में एंड्रॉयड एप को बनाना बहुत ही आसान हो गया है। 

ऐसे में आपको गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारी Loan Apps देखने को मिल जाती है जिनमें ज्यादातर Fake होती हैं।

हालांकि गूगल कंपनी यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद एप्स का रिव्यू करती रहती है, जो एप्स गूगल की पॉलिसी को फॉलो नहीं करते हैं उन्हें प्ले स्टोर से तुरंत हटा दिया जाता है।

 रही बात Fake Loan Apps की तो आपको ऐसे बहुत सारे उदाहरण देखने को मिल जाएंगे जहां लोगों के साथ धोखधड़ी हुई है।

अगर आप Fake Loan Apps से लोन लेते हैं तो आपको बहुत ही ज्यादा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि आपने Fake Loan App के जरिए ₹6000 का लोन लिया है तो जाहिर सी बात है कि आपको कुछ प्रतिशत ब्याज के साथ यही राशि यानी ₹6000 चुकाने होंगे।

लेकिन Fake Loan App आपको इस राशि की बजाय ₹12000 या इससे अधिक पेमेंट का भी बिल भेज सकता है, हो सकता है कि आपको इस लोन को चुकाने के लिए धमकीभरे कॉल रिसीव हो।

Fake Loan App में कार्य करने वाले कर्मचारियों का रवैया भी बहुत ही खराब होता है, इनके द्वारा लोन लेने वाले व्यक्ति को धमकाया जाता है और गाली गलौज भी की जाती है, ऐसे में आपको Fake Loan Apps से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Fake Loan App की पहचान कैसे करें?

आज के समय में आपको मार्केट में बहुत सारे Fake Loan Apps देखने को मिलते हैं जिनके कारण लोगों को बहुत ही ज्यादा परेशानी होती है।

 हालांकि इन Fake Loan Apps की पहचान करना बहुत ही आसान होता है, अगर आप निम्नलिखित टिप्स फॉलो करेंगे तो आप फेक लोन ऐप्स को बड़ी ही आसानी से पहचान सकते हैं-

  • Fake Loan Apps की अपनी कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं होती हैं और ना ही इनका कोई एड्रेस होता है।
  • लोन देने से पहले लोगों से प्री पेमेंट के तौर पर पैसे मांगे जाए हैं।
  • आमतौर पर यह एप्स एक से दो हफ्ते ने लोन देने का दावा करते हैं।
  • इन एप्स में बहुत ही अधिक ब्याज दर पर लोन दिया जाता है।
  • यह एप्स को एनबीएफसी और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा मान्यता नहीं मिलती है।

Conclusion (Fake Loan App List In Hindi)

आशा करते है की आपको जितने भी Fake Loan App List हैं , उनके बारे में अच्छे से जानकारी मिल गई होगी. इसके अलावा हम आपको वह तरीके भी बताए हुए हैं, जिससे यह पता कर सकते है की लोन देने वाला ऐप रियल है या नहीं.

वैसे तो हमने आपके सभी सवालों के जवाब दे दिए है लेकिन इसके अलावा भी अगर आपके मन में कोई भी सवाल है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं. हम आपके सवालों का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेंगे.

इसके अलावा अगर आपको किसी भी प्रकार के लोन के बारे में जानकारी चाहिए तो उसके बारे में भी कमेंट के माध्यम से जरुर बताए.

यह भी पढ़ें:

Mahila Loan 30000: महिलाओं को मिल रहा है बिना ब्याज का लोन

Shriram Finance Vehicle Loan Details | श्रीराम फाइनेंस गाड़ी लोन कैसे लें

FAQ (Fake Loan App List In Hindi)

चलिए अब कुछ सवालो के जवाब के बारे में जानते हैं, जो की अक्सर लोगो के द्वारा पूछा जाता हैं.

भारत में कौन सा लोन ऐप अवैध हैं

भारत में अवैध रूप से बहुत सारे लोन ऐप लोगो को लोन देने का काम करती है और लोगो को लोन देकर केवल लूटने का काम करती है। इनमे Rupees King, Fast Rupey, Infinity kola app जैसे अन्य बहुत सारे ऐप हैं।

नकली लोन ऐप काम कैसे करता हैं?

नकली लोन ऐप लोगो को लोन देकर उनके नंबर और Photo का Access ले लेती है और उन फोन नंबर और Photo का गलत तरीके से इस्तेमाल करके लोगो से पैसे की डिमांड करती हैं।

धनी फाइनेंस नकली है या असली हैं?

Dhani Finance App बिलकुल रीयल और Trusted Loan देने वाली ऐप है, को की RBI से वेरिफाई NBFC हैं। अगर आपको लोन की जरूरत है तो आप इस ऐप से लोन प्राप्त कर सकते है ।

Leave a Comment